फाइनल में फिफ्टी के साथ केएल राहुल ने हासिल की खास उपलब्धि, कोहली-रोहित के क्लब में शामिल
India vs Australia: भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत के लिए केएल राहुल ने जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की। टीम इंडिया को उनकी आवश्यकता थी और वह उम्मीदों पर खरा उतरे। केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेल एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम से तीन बल्लेबाजों ने 1000 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। केएल राहुल इस लिस्ट में अब चौथा नाम बन गए हैं। राहुल ने कोहली के साथ मिलकर एक अहम भागीदारी की और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

साल 2023 में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल ने 1000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाये हैं। राहुल ने भी इस सूची में अब अपना नाम शामिल करवा लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में राहुल के बल्ले से 66 रनों की पारी देखने को मिली। इस साल ओवरऑल 36 खिलाड़ियों ने 1000 का आंकड़ा हासिल किया है।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का स्कोर खड़ा किया। राहुल के अलावा विराट कोहली के बल्ले से भी रन आए। कोहली ने अर्धशतक जमाया। रोहित शर्मा हर बार की तरह इस बार भी तूफानी पारी खेलकर 47 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications