'ये युवा दिग्गज अपना मौका औरों को दे बैठा', अब सब सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत की तरह खेलेंगे

नई दिल्ली, 25 अगस्त: जब आप खेल से लंबे समय के लिए दूर हो जाते हैं तो फिर से वापस आना कभी भी आसान नहीं होता है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां बहुत लंबा ब्रेक खिलाड़ी के लिए मददगार भी साबित हो सकता है और नुकसानदायक भी। यह निर्भर करता है कि आप किस तरह की फॉर्म से गुजर रहे हैं। भारत के खराब फॉर्म क्रिकेटर विराट कोहली को जब लंबा ब्रेक देने की वकालत की गई तो यह बात स्पष्ट थी कि उनको मानसिक तरोताजा होने के लिए कुछ समय चाहिए था।

 वापसी करना आसान नहीं होगा

वापसी करना आसान नहीं होगा

लेकिन, आप यही बात केएल राहुल को नहीं कह सकते जो चोट के कारण लंबे समय तक बाहर होने से पहले अच्छी फॉर्म में खेल रहे थे। उनको ग्रोइन में इंजरी हुई जिसका इलाज जर्मनी जाकर किया गया और वे लंबे समय से भारतीय टीम में नहीं है।

ऐसे में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस को लगता है कि केएल राहुल के लिए मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करना आसान नहीं होगा। सच यह है कि केएल राहुल ने आईपीएल 2022 के बाद से कोई क्रिकेट ही नहीं खेला है।

बाकी बल्लेबाजों ने मिले मौके का फायदा उठाने की कोशिश की है

बाकी बल्लेबाजों ने मिले मौके का फायदा उठाने की कोशिश की है

वह अप्रैल और मई में लखनऊ सुपर्जायंट्स टीम के लिए खेलने के बाद से बाहर चल रहे हैं। केएल राहुल ने फरवरी 2022 के बाद से कोई इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेला है। स्टायरिस को लगता है केएल राहुल की अनुपस्थिति में बाकी बल्लेबाजों ने मिले मौके का फायदा उठाने की कोशिश की है और भी आगे भी ऐसा करेंगे। ऐसे में भारतीय चयनकर्ता इस बात को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं कि केएल राहुल की वापसी पर क्या किया जाए।

कोई नहीं चाहता कि उनकी जगह किसी दूसरे को मिले

कोई नहीं चाहता कि उनकी जगह किसी दूसरे को मिले

स्टायरिस पुराने जमाने के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 29 टेस्ट, 88 वनडे अंतरराष्ट्रीय और 31 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स 18 के डेली स्पोर्ट्स शो पर बातचीत के दौरान कहा कि, खिलाड़ी बाहर होना नहीं चाहता। कोई नहीं चाहता कि उनकी जगह किसी दूसरे को मौका देने का अवसर भी आए। भारत में एक समूह में बहुत अच्छा कल्चर है। खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों को अवसर देने में इतनी दिक्कत महसूस नहीं करेंगे।

अब सब सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत की तरह खेलेंगे

अब सब सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत की तरह खेलेंगे

"पर मैं एक खिलाड़ी के तौर पर यह चीजें जानता हूं कि जब आप अपनी जगह जमाने की सोचते हैं तो वह कभी भी दूसरे को वह जगह नहीं लेने देना चाहते हैं। केएल राहुल चोट के कारण बाहर बैठे हैं, इस समय क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं। इसका मतलब यह भी है कि बाकी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत जैसी बल्लेबाजी भी करने की कोशिश कर सकते हैं और अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं। जिसके बाद चयनकर्ता यह सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि अब केएल राहुल का क्या करें?"

केएल राहुल ने दूसरे खिलाड़ियों को मौका प्रदान किया है

केएल राहुल ने दूसरे खिलाड़ियों को मौका प्रदान किया है

क्या केएल राहुल वापसी करने के बाद बहुत अच्छी फॉर्म में होंगे। उन्होंने बहुत सारा क्रिकेट अभी तक छोड़ दिया है। ऐसे में कई सारे सवाल है। चाहे कुछ भी हो, केएल राहुल ने दूसरे खिलाड़ियों को भी मौका प्रदान किया है कि वे अपनी जगह जमा सके। बता दें, केएल राहुल ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में कोई मुकाबला नहीं खेला है। केएल राहुल इस महीने के बाद में होने वाली जिंबाब्वे वनडे सीरीज में भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+