25000 से लेकर 1 लाख तक: किस गेम में क्रिकेटर लगाते हैं भारी दांव? KKR के रामनदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी टीम के खिलाड़ी FIFA और पोकर जैसे वर्चुअल गेम्स में बड़े दांव लगाते हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएल खिलाड़ियों के लिए बनाए गए 'गेमिंग रूम' में दांव ₹25,000 से शुरू होकर ₹1 लाख तक पहुंच सकता है।
रामनदीप ने टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, वैभव अरोड़ा और विवेक सिंह का नाम लेते हुए कहा कि 'FIFA में कोई भी विवेक सिंह को नहीं हरा सकता।' उन्होंने यह भी बताया कि पोकर में दांव और भी ऊंचे लगते हैं।

गेमिंग का क्रेज और मैदान से बाहर की मस्ती
KKR के खिलाड़ी आमतौर पर ब्रेक के दौरान या थका देने वाले मैचों के बाद इन गेम्स में शामिल होते हैं, जिससे उन्हें मनोरंजन और रिलैक्स होने का मौका मिलता है।
छह छक्कों का सपना
मैदान पर अपने लक्ष्य के बारे में बात करते हुए रमनदीप ने कहा कि वह युवराज सिंह के एक ओवर में छह छक्कों के रिकॉर्ड को हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि, 'मैं दो बार पांच छक्के लगा चुका हूं, लेकिन छठा छक्का नहीं लगा पाया। यह मेरा सपना है।'
आईपीएल 2025 में केकेआर के मैच की बात करें तो उनका दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था। क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत केकेआर ने बुधवार को आईपीएल 2025 के अपने मैच में आरआर को 8 विकेट से हरा दिया।
नोट: गेमिंग केवल मनोरंजन के लिए होना चाहिए। इसकी लत से आर्थिक और मानसिक क्षति हो सकती है। ज़िम्मेदारी से खेलें।












Click it and Unblock the Notifications