KKR और SRH में कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत? क्या इस बार भी फाइनल में पहुंचेगी ये दोनों टीमें, जानें प्रीव्यू
IPL 2025, KKR VS SRH: 2024 आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस बार फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन लंबे समय से केकेआर टीम का हिस्सा हैं और एक बार फिर ये दोनों खिलाड़ी केकेआर के लिए अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे। केकेआर के लिए पिछले सीजन सुनील नरेन ने बतौर ओपनर बल्ले के साथ धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
पुराने खिलाड़ियों पर केकेआर ने जताया भरोसा (IPL 2025, KKR VS SRH)
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और फिनिशर रिंकू सिंह के अलावा रमनदीप सिंह को भी रिटेन करने का काम किया है। मेगा नीलामी में केकेआर ने आईपीएल 2024 से अपने कई खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर वापस लाने की कोशिश की, जिसके लिए उन्होंने वेंकटेश अय्यर पर 23 करोड़ से अधिक खर्च किए। वेंकटेश अय्यर के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच ऑक्शन टेबल पर काफी देर तक जंग देखने को मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद पर रहेगी नजर
दूसरी तरफ आईपीएल 2024 के फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। हैदराबाद रविवार को अपने घरेलू स्टेडियम में डबल-हेडर का पहला मैच खेलेगी। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।
हैदराबाद का दमदार रहा था प्रदर्शन
पिछले साल हैदराबाद ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की थी। हैदराबाद ने साल 2024 में अपने घर पर केवल एक मैच हारा था, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम को अपने घर पर बस एक हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीजन हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक टीम स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
KKR और SRH में जानें किसका पलड़ा भारी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल में 28 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें KKR ने 18-9 से बढ़त हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा है। KKR मौजूदा आईपीएल चैंपियन है, जिसने 2024 में अपना तीसरा खिताब जीता है। हालांकि, वे अपने पिछले कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना 2025 सीज़न में प्रवेश करेंगे, जो पंजाब किंग्स में चले गए हैं। साल 2016 में आईपीएल जीतने वाली SRH पिछले सीजन में पैट कमिंस की कप्तानी में उपविजेता रही थी। KKR का लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना है, जबकि SRH अंतिम कदम उठाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी।
क्या इस बार भी फाइनल में पहुंचेगी ये दोनों टीमें
मेगा ऑक्शन के बाद दोनों ही टीमों में कई खिलाड़ी बदल गए हैं। पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और ट्रैविस हेड को हैदराबाद ने रिटेन किया है। ऐसे में ये सभी खिलाड़ी एक बार फिर मैच विनर साबित हो सकते हैं। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी, ईशान किशन और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों के आने से टीम को मजबूती मिली है। वहीं रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी केकेआर के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस दे सकते हैं। लिहाजा इन दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने की काबिलियत मौजूद है।
आईपीएल 2025 के लिए SRH टीम
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी (10 करोड़ रुपये), हर्षल पटेल (8 करोड़ रुपये), इशान किशन (11.25 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (3.2 करोड़ रुपये), एडम ज़म्पा (2.40 करोड़ रुपये), अथर्व तायदे (30 लाख रुपये), अभिनव मनोहर (3.20 करोड़ रुपये), सिमरजीत सिंह (1.50 करोड़ रुपये), जीशान अंसारी (40 लाख रुपये), जयदेव उनादकट (1 करोड़ रुपये), वियान मुल्डर (75 लाख रुपये), कामिंदु मेंडिस (75 लाख रुपये), अनिकेत वर्मा (30 लाख रुपये), ईशान मलिंगा (1.20 करोड़ रुपये), सचिन बेबी (30 लाख रुपये)।
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर की टीम
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये), क्विंटन डी कॉक (3.60 करोड़ रुपये), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2 करोड़ रुपये), एनरिक नॉर्टजे (6.50 करोड़ रुपये), अंगकृष रघुवंशी (3 करोड़ रुपये), वैभव अरोड़ा (रुपये)।












Click it and Unblock the Notifications