KKR vs PBKS: पंजाब और कोलकाता के बीच आज होगी कड़ी टक्कर, जानें ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
IPL: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज शाम साढ़े सात बजे से केकेआर और पीबीकेएस के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें मैच जीतने के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी। अंक तालिका में पीबीकेएस 7वें और केकेआर 8वें स्थान पर है।

KKR vs PBKS, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 53वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। अपने अभियान की शानदार शुरुआत के बाद दोनों टीमें प्रतियोगिता में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं। केकेआर ने अपने पिछले 10 मैचों में से चार जीते हैं, जबकि पंजाब ने दस में से पांच मुकाबले जीते हैं। अंक तालिका में पीबीकेएस 7वें स्थान पर है, जबकि केकेआर 8वें स्थान पर विराजमान है। पीबीकेएस बनाम केकेआर मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट।
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
आईपीएल 2023 में ईडन गार्डन्स की पिच पर हाई स्कोर मुकाबले भी देखने को मिले हैं। यहां बल्लेबाजों ने भी खूब हाथ खोले हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैदान पर औसत स्कोर 176 रन रहा है। कोलकाता बनाम पंजाब के मुकाबले में यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
उम्मीद है कि आज के मैच में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होगी। पेसर्स यहां काफी हद तक सफल रहे हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत ज्यादा रहा है। पिछले गुजरात बनाम केकेआर के मैच में जीटी ने यहां 7 विकेट से मैच जीत लिया था
कोलकाता में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार, 8 अप्रैल को कोलकाता में दिन का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम रहने का अनुमान है।
केकेआर फुल स्क्वाड
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह, शाकिब अल हसन।
ये भी पढ़ें-IPL Mein Aaj Kiske Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- KKR vs PBKS
पीबीकेएस फुल स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कर्रन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications