KKR vs GT: लॉकी फर्ग्यूसन ने फेंकी IPL 2023 में अब तक की सबसे तेज गेंद, जानिए कितनी थी स्पीड

IPL 2023 Fastest Ball: आज के आईपीएल 2023 मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन ने सीजन की सबसे तेज गेंद से की है और खास बात यह रही कि उन्होंने चोट के बाद वापसी करते हुए अपना पहला ही ओवर फेंका था।

KKR vs GT fastest ball

IPL 2023 Fastest Ball in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले है जिसमें पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच चल रहा है। इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे तेज गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरी है जहां आंद्रे रसेल भी थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकते हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन का पहला ओवर- फर्ग्यूसन इस मैच का चौथा ओवर फेंकने के लिए आए तो उन्होंने सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना दिया। उस समय क्रीज पर शुभमन गिल मौजूद थे। फर्ग्यूसन ने अपनी दूसरी गेंद पर ही आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने गिल को 154.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो सीजन में अब तक की सबसे तेज गेंद गेंद है।

फर्ग्यूसन बहुत ही तेज रफ्तार के गेंदबाज हैं और आईपीएल में स्पीड के मामले में उनका मुकाबला उमरान मलिक से होता है। फर्ग्यूसन ने इससे अगली गेंद भी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी जबकि चौथी गेंद 151.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई। मजे की बात यह है कि फर्ग्यूसन चोट के बाद वापस आ रहे थे और उन्होंने पहले ही ओवर में इतनी आग उगलती गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया।

सबसे तेज में उमरान मलिक का भी है नाम- अभी तक आईपीएल 2023 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भारत के उमरान मलिक के नाम था जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 152.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद की थी। तीसरे नंबर पर मार्क वुड हैं जिन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से खेलते हुए 151.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

Recommended Video

    IPL 2023: CSK Team की Flight के Pilot ने 35000 फीट पर की MS Dhoni से ये अपील, Video | वनइंडिया हिंदी

    एनरिक नॉर्टजे ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 148.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की है। नंबर पांच पर राजस्थान रॉयल्स केएम आसिक भी 148.5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड निकाल चुके हैं। नंबर छह पर जोसेफ हैं जिन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 148.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद निकाली है।

    आईपीएल 2023 में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बाकी गेंदबाज-

    7. मोहम्मद सिराज (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 147.8 kph
    8. तुषार देशपांडे (चेन्नई सुपर किंग्स) - 146.4 kph
    9. खलील अहमद (दिल्ली कैपिटल्स) - 145.4 kph
    10. जोफ्रा आर्चर (मुंबई इंडियंस) - 145.2 kph

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+