KKR Playoff Senario: केकेआर के पास कौनसा अखिरी रास्ता? प्लेऑफ़ में जाने के लिए क्या करना होगा
KKR Playoff Scenario: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गत वर्ष के आईपीएल चैम्पियन टीम केकेआर इस साल संघर्ष कर रही हैं। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है। पिछला मुकाबला बारिश से रद्द होने के कारण केकेआर को एक अंक मिला लेकिन स्थिति खराब हो गई।
केकेआर के पास अब सीमित मौके बचे हैं। हालांकि प्लेऑफ़ से केकेआर फ़िलहाल बाहर नहीं है लेकिन पूरी तरह से अपना बेस्ट देने पर ही बात पन पाएगी। प्लेऑफ़ सिनारियो अब काफी कठिन हो चला है। जरा सी चूक होते ही टीम इस इवेंट से बाहर हो जाएगी।

आरसीबी के खिलाफ इस सीजन अपनी शुरुआत करने वाली केकेआर ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इनमें महज 3 में जीत दर्ज करने का मौका मिला है और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ।
KKR के पास क्या रास्ता?
इस तरह केकेआर के पास इस समय 7 अंक है और लीग चरण में 5 मुकाबले बचे हुए हैं। अब बचे हुए सभी मैचों में जीत दर्ज करना अहम हो गया है। ऐसा नहीं होने पर बात बनने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। पाँचों मुकाबले जीतने पर केकेआर को 10 अंक मिलेंगे।
इसके बाद 7 अंक पहले से मौजूद हैं, दोनों को जोड़ने पर आंकड़ा 17 का आ जाता है, इससे केकेआर अंतिम चार में एंट्री कर सकती है। 16 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में जगह बनाई जा सकती है। इस लिहाज से केकेआर के पास मौका था लेकिन यह काफी मुश्किल है।
KKR के लिए काम मुश्किल
अगर केकेआर एक मुकाबला हार जाती है और बाकी मैचों में जीत दर्ज करती है, तो अंक 15 होंगे। उस कंडीशन में अन्य टीमों का प्रदर्शन और नेट रन रेट मायने रखेगा। एक बार 14 अंक वाली टीम ने भी अंतिम चार में जगह बनाई थी, ऐसे में केकेआर 15 अंक लेकर आगे जा सकती है लेकिन अन्य टीमों का प्रदर्शन अहम रहेगा।
इसके अलावा केकेआर तीन मैचों में जीत और दो में हार का सामना करनी है, तो खेल खत्म हो जाएगा। फिर 13 अंक ही मिलेंगे और इतने कम अंकों में प्लेऑफ़ में जगह नहीं मिल पाएगी। इस कंडीशन में शाहरुख़ खान की टीम को अगले साल फिर से आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications