IPL 2024: KKR की फलाइट रात 3 बजे तक हवा में चक्कर लगाती रही और फिर...खिलाड़ियों की अटक गई सांसें
Kolkata Knight Riders Flight: केकेआर का अगला मैच घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में है। केकेआर की टीम चार्टर प्लेन से कोलकाता पहुंची लेकिन हवा में ही मामला बिगड़ गया और प्लेन लैंड नहीं हुआ। इसके बाद एक दूसरे एयरपोर्ट पर जाकर केकेआर का प्लेन लैंड कराया गया। हालांकि यह भी बड़ी मुश्किल से हुआ।
केकेआर की टीम 6 मई की शाम को कोलकाता आई और तेज हवाओं और बारिश के कारण प्लेन लैंड नहीं कराया जा सका। इसे गुवाहाटी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद यह प्लेन वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर आया लेकिन इस बार भी स्थिति वही थी।

कोलकाता से प्लेन को दूसरी बार डायवर्ट कर दिया गया। इस बार इसे वाराणसी भेज दिया गया। 3 बजे तक केकेआर के खिलाड़ी फ्लाइट में ही अटके रहे। केकेआर के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गई।
शाम 7 बजे चार्टर प्लेन लखनऊ से रवाना हुआ। इसके बाद अत्यधिक खराब मौसम के चलते इस प्लेन को गुवाहाटी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। प्लेन ने वहां लैंड किया और कुछ समय बिताने के बाद वापस उड़ान भरी। एक बार फिर से लैंडिंग नहीं होने पर इसे वापस लखनऊ भेजा गया। इसके बाद खिलाड़ियों को वाराणसी में उतरना पड़ा।
कोलकाता में छह मई की शाम को बारिश हुई थी। तेज हवाओं के साथ थोड़ी-थोड़ी देर पर बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा था। ऐसे में प्लेन की लैंडिंग करा पाना संभव नहीं हो पाया था। अंत में प्लेन दो बार असफल प्रयास कर वापस वापस प्लेन को उत्तर प्रदेश की तरफ मोड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications