IND vs NZ: रोहित के आउट होने का जश्न नहीं मना सकते कीवी, शुभमन ने उनके खिलाफ लगाया है दोहरा शतक

IND vs NZ Semifinal: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। अहम सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से तेज बैटिंग देखने को मिली। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए तेज शुरुआत की।

रोहित शर्मा हर बार की तरह अपना काम करके पवेलियन लौट गए। उनको टिम साउदी ने आउट कर दिया। वह अपने अर्धशतक के करीब जाकर आउट हुए थे। फैन्स को उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह छोटी पारी में भी अपनी भूमिका निभा गए।

rohit and gill

टिम साउदी की गेंद पर रोहित शर्मा को विलियमसन ने कैच किया, वह 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा का विकेट मिलने के बाद कीवी खिलाड़ियों ने ज्यादा जश्न नहीं मनाया। इसका कारण यह भी हो सकता है कि दूसरे छोर पर शुभमन गिल खड़े थे।

गिल वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड की बखिया उधेड़ते हुए एक दोहरा शतक जड़ा था। द्विपक्षीय सीरीज में गिल के बल्ले से दोहरा शतक आया है। हैदराबाद में गिल ने 149 गेंदों का सामना करते हुए 208 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उस मैच में हराया था। 18 जनवरी 2023 को गिल ने यह कारनामा किया था। शायद यही कारण था कि कीवी खिलाड़ियों ने रोहित को आउट कर जश्न नहीं मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+