किरोन पोलार्ड की आईपीएल से हुई छुट्टी तो पाकिस्तान जाने का फैसला, PSL में खेलने जाएंगे
किरोन पोलार्ड तीन साल पहले पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा थे, अब तक बार फिर से उनको इस टूर्नामेंट में लिया गया है।

Kieron Pollard to play in PSL 2023: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड इस साल आईपीएल में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में पोलार्ड खेलते हुए दिखाई देंगे। पोलार्ड को मुल्तान सुल्तांस टीम में शामिल किया गया है। पोलार्ड को रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट में शामिल किया गया। आगामी सीजन के लिए टीमों को दो सप्लीमेंट्री खिलाड़ी लेने की अनुमति मिली है। कुछ कारणों के चलते रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट लाने का निर्णय आयोजकों ने लिया है।
3 साल बाद पोलार्ड की वापसी
पोलार्ड अंतिम बार पाकिस्तान सुपर लीग में साल 2019 में खेले थे। उस दौरान उनको रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट में शामिल किया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि पोलार्ड 3 साल बाद एक बार फिर से पीएसएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन की तैयारियां चल रही है और टीमें जिन खिलाड़ियों को शामिल करना चाहती हैं उन पर फोकस कर रही हैं।
रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट का बड़ा कारण
रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि पाकिस्तान सुपर लीग का कई द्विपक्षीय सीरीज के साथ टकराव हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के साथ हो रहे टकराव को देखते हुए ऐसा किया गया। दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और बांग्लादेश के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते पीएसएल में थोड़े समय के लिए ही उपलब्ध हो पाएंगे।
कई खिलाड़ी रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट में शामिल
राशिद खान की जगह लाहौर कलंदर्स ने इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स को शामिल किया और पेशावर जाल्मी ने रिचर्ड ग्लीसन की जगह रोवमेन पॉवेल को टीम में शामिल किया। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एटकिंसन और टाइमल मिल्स को टीम में शामिल किया। इस्लामाबाद टीम मैं रहमानुल्लाह गुरबाज और एलेक्स हेल्स नहीं होंगे। मुल्तान सुल्तांस में डेविड मिलर की जगह इजहारुलहक नवीन को टीम में लिया है।
किरोन पोलार्ड इस साल मुंबई के कोचिंग स्टाफ में होंगे
किरोन पोलार्ड ने इस साल सन्यास की घोषणा कर दी थी और वह आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि वह मुंबई इंडियंस के साथ कोचिंग स्टाफ में शामिल रहेंगे। मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली टीम के साथ में वह यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। एमआई एमिरेट्स टीम में पोलार्ड बतौर कप्तान खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications