किरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट, 2021 टी20 वर्ल्ड कप में थे टीम के कप्तान

नई दिल्ली, अप्रैल 20। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेल रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी दी। आपको बता दें कि पोलार्ड ने आईपीएल के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि पोलार्ट इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का हिस्सा जरूर हो सकते हैं।

भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज खेले थे पोलार्ड

भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज खेले थे पोलार्ड

साल 2007 में वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पोलार्ड ने अचानक संन्यास की घोषणा कर अपने फैंस को चौंका दिया है। पोलार्ड ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वो टीम के कप्तान थे। पोलार्ड ने भारत के खिलाफ आईपीएल से पहले ही टी20 और वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उनकी टीम को क्लीन स्विप का सामना करना पड़ा था।

पोलार्ड का वनडे और टी20 करियर

पोलार्ड का वनडे और टी20 करियर

पोलार्ड ने अपने करियर में 123 वनडे और 101 टी20 मैच खेले। वनडे में पोलार्ड के नाम 2706 रन और 3 शतक थे। इसके अलावा 15 अर्द्धशतक भी उनके नाम थे। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 119 था। इसके अलावा पोलार्ड गेंदबाजी सेक्शन में भी टीम के लिए कई बार अहम योगदान दे चुके हैं। वनडे में उनके नाम 55 विकेट थे। वहीं टी20 क्रिकेट में तो पोलार्ड का सिक्का चलता है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पोलार्ड के नाम 1569 रन हैं। 75 उनका हाईएस्ट स्कोर है। इसके अलावा 6 हाफ सेंचुरी उनके नाम हैं। साथ ही टी20 क्रिकेट में उनके नाम 42 विकेट भी हैं।

पोलार्ड ने नहीं खेला था कोई टेस्ट मैच

पोलार्ड ने नहीं खेला था कोई टेस्ट मैच

आपको बता दें कि किरोन पोलार्ड 15 साल के करियर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेले, क्योंकि टीम में उनकी छाप विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में थी, इसलिए उन्हें अधिक से अधिक टी20 और वनडे क्रिकेट खिलाया जाता था। किरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज के लिए बिना कोई टेस्ट मैच खेले सबसे अधिक वनडे और टी20 खेलने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+