'मैं धोनी का पहला विकेट नहीं हूं', सबूत के साथ लौटे केविन पीटरसन, वीडियो शेयर कर माही का दावा किया खारिज

केविन पिटरसन ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाड़ी मनोज तिवारी से मैच के दौरान कहा कि धोनी को बता दें कि वह उनसे बेहतर गोल्फर हैं। जब ये बात धोनी से कही गई तो उन्होंने जो जवाब दिया, उस बात का जवाब अब पिटरसन ने दिया है।

MS Dhoni First test wicket

IPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान धोनी को लेकर प्रशंसकों के बीच गजब की दीवानगी भी देखने को मिल रही है, लेकिन ताजा मामला आईपीएल 2017 से जुड़ा है। उस समय केविन पीटरसन और एमएस धोनी के बीच का बातचीत एक बार फिर सुर्खियों में है।

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटरसन कई वर्षों तक आईपीएल के बड़े स्टार्स में से एक थे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद जब वह कमेंट्री बॉक्स में पहुंचे, उस दौरान धोनी के द्वारा कही गई बात को वह आज तक नहीं भूले हैं, और इस बार सबूत के साथ लौटे हैं। ये वाकया तब का है, जब मंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान केविन पीटरसन कमेंट्री कर रहे थे।

इस दौरान पिटरसन ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाड़ी मनोज तिवारी से बीच मैच के दौरान इयरपिस के जरिए उनसे बात करते हुए कहा कि, धोनी को बताएं कि वह विश्व चैंपियन कप्तान से बेहतर गोल्फर हैं। जब ये बात मनोज तिवारी ने धोनी से कही तो उन्होंने भी तुरंत जवाब देते हुए माइक के जरिए पीटरसन से कहा कि, 'आप अब भी मेरे पहले टेस्ट विकेट हो।'

दरअसल, 42 वर्षीय पीटरसन ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी शेयर किया है, और स्पष्ट किया है कि वह धोनी के पहले विकेट नहीं थे। पीटरसन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी गेंदबाजी करते हुए पीटरसन का विकेट झटक लेते हैं, लेकिन पीटरसन तुरंत रिव्यू मांग लेते हैं। रिव्यू में उन्हें नोट आउट करार दिया जाता है।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने वीडियो को कैप्शन के साथ ट्वीट कर लिखा, 'सबूत स्पष्ट है! मैं धोनी का पहला विकेट नहीं था। हालांकि, एमएस की अच्छी गेंद थी। पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने लिखा, 'मैं अंततः धोनी के पहले टेस्ट विकेट होने के बारे में चल रही चर्चाओं पर विराम लगाने जा रहा हूं। इसे देखो प्रमाण स्पष्ट है।'

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, CSK के CEO ने दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+