काव्या मारन की शादी की डेट हुई फिक्स, भारत से बाहर इस देश में जाकर लेंगी 7 फेरे

Kavya Maran Wedding Date: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक बार फिर क्रिकेट से अलग वजह को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके रिश्ते और शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर कई रिपोर्ट्स में चर्चा चल रही है। दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं लेकिन अब शादी की खबरों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। शादी की डेट भी सामने आ गई है।

काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि अनिरुद्ध का अंकल ने दोनों की शादी जल्दी ही होने की बात कही थी और अब यह जानकारी आई है कि शादी देश से बाहर होगी।

Kavya Maran

भारत से बाहर करेंगे शादी

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों भारत से बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। शादी के संभावित वेन्यू के तौर पर ग्रीस का नाम सामने आया है। कुछ रिपोर्ट्स में नवंबर की तारीख का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काव्या और अनिरुद्ध की शादी 10 या 11 नवंबर 2026 को हो सकती है। इस तारीख की भी दोनों की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इसी डेट को शादी होने की संभावना है।

काव्या और अनिरुद्ध के रिश्ते की चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार होती रही है। दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। अब शादी की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दिग्गज अभिनेता के परिवार में शादी

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत से भी काव्या का जुड़ने वाला है। रजनीकांत काव्या के होने वाले पति अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि काव्या अब फिल्मों से जुड़े बड़े घराने में जाने वाली हैं। काव्या खुद तमिलनाडु के एक बड़े राजनीतिक परिवार से आती हैं। अब राजनेताओं और अभिनेताओं के बीच रिश्तेदारी होगी।

काव्या मारन की टीम का रहा खराब प्रदर्शन

हाल ही में काव्या मारन की टीम ने द हंड्रेड की महिला प्रतियोगिता में भी अपनी जगह बनाई थी। टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष प्रतियोगिता में भी टीम ने क्वालीफाई किया था, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ 20 रन से हारकर उसका सफर समाप्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+