Karwa Chauth 2022: चहल ने वीडियो कॉल पर खुलवाया धनश्री का व्रत, वायरल हुआ रोमांटिक Video
Yuzvendra Chahal: आस्था और विश्वास का पर्व करवा चौथ पूरे हर्ष के साथ गुरुवार को मनाया गया। क्या आम और क्या खास सभी इस प्रेम के त्योहार में रंगे नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वक्त बहुत सारे लोगों की करवाचौथ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिनके पति पास थे उन्होंने तो अपनी पत्नी को पानी पीलाकर उनका व्रत खुलवाया लेकिन जिनके पति साथ में नहीं थे उन्होंने वीडियोकॉल के जरिए अपनी पत्नी का उपवास खुलवाया। वीडियो कॉल पर पत्नी का करवनाचौथ का व्रत खुलवाने वालों में से टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं, जो कि इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप की वजह से ऑस्ट्रेलिया में हैं। लेकिन उन्होंने बकायदा अपना पति धर्म निभाते हुए अपनी पत्नी धनश्री वर्मा को ना केवल पहले करवा चौथ की बधाई दी बल्कि शाम को चांद दिखने के बाद उन्हें वीडियो कॉल पर व्रत भी खुलवाया। दोनों के प्रेम का ये खूबसूरत वीडियो खुद धनश्री ने ही अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धनश्री पहले वीडियो में चांद को देखने के बाद चहल को छलनी से निहारती हैं और उसके बाद फिर वो चहल को देखते हुए पानी पीती हैं। धनश्री ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है-Verified 🇮🇳 -> 🇦🇺 waala karwa chauth ❤️। वीडियो में धनश्री बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं। वो बिल्कुल पारंपरिक पहनावे में हैं तो वहीं दूसरी ओर चहल भी वीडियो में काफी कूल और खुश दिख रहे हैं और उनका लुक कैजुअल है।

धनश्री और चहल का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने दोनों की कमेस्ट्री की जमकर तारीफ की है और दोनों को Made for Each other कपल भी कहा है। आपको बता दें कि इससे पहले चहल ने अपनी कोरियाग्राफर पत्नी धनश्री को बहुत ही लविंग अंदाज में करवाचौथ विश भी किया था। दरअसल मिसेज चहल ने अपनी मेंहदी लगे हाथों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिस पर मिस्टर चहल ने लिथा था- Happy Karwa Chuth My Love.

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात धनश्री की डांस क्लास में हुई थी, जिसे चहल ने डांस सीखने के लिए ज्वाइन की थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। दोनों के घरवालों ने भी दोनों के रिश्तों को हरी झंडी दे दी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके बहुत सारे You Tube Video अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में दोनों के रिश्ते की टूटने की खबर आई थी, जो कि केवल एक अफवाह थी. जिसके लिए टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने भी मीडिया वालों से सवाल किया था कि इस तरह की फेक खबरें क्यों आती है?, फिलहाल जो लोग दोनों की शादी के टूटने की खबर से चिंतित थे, वो अब करवा चौथ के इस वीडियो के देखकर निश्चित रूप से खुश हो गए होंगे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications