अफगानिस्तान के खिलाड़ी की 6 साल बाद हुई वापसी, Asia Cup के लिए हुआ टीम का ऐलान
Afghanistan team for Asia Cup: एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज समाप्त होने के बाद एशिया कप टीम घोषित हुई है। अफगानिस्तान की टीम में एक खिलाड़ी की वापसी छह साल के बाद हुई है।
अफगानिस्तान की टीम में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम को लीड करेंगे। गुलबदीन नायब को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान अजमतुल्लाह ओमरजई की जगह टीम में लिया गया था। ओमरजई चोट के कारण बाहर हुए थे।

छह साल पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए अपना अंतिम वनडे मैच खेलने वाले करीम जनत को टीम में शमिल किया गया है। बड़े टूर्नामेंट में उनकी अहमियत को देखते हुए टीम में लिया गया है। एक साल से ज्यादा समय के बाद शराफुदीन अशरफ को भी टीम में शामिल किया गया है। वफादार मोमंद को टीम में जगह नहीं मिली है।
एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अब्दुल रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फजलहक फारूकी।
एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप की अन्य दो टीमें श्रीलंका और बांग्लादेश है। अफगानिस्तान की टीम इन दोनों ही टीमों को पटखनी देने की क्षमता रखती है। देखना होगा कि अफगानिस्तान का प्रदर्शन इस इवेंट में कैसा रहेगा।
अफगानिस्तानी टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ है। यह मैच 3 सितम्बर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। उनके पास वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एशिया कप का बेहतरीन मंच है।












Click it and Unblock the Notifications