दोस्ती हो तो ऐसी! ब्लड कैंसर से जूझ रहे साथी को पेंशन देने को तैयार हैं कपिल देव, BCCI से लगाई मदद की गुहार
इंडियन क्रिकेट टीम के जांबाज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान कपिल देव ने ब्लड कैंसर से जूझ रहे अपने एक साथी खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए BCCI से मदद की गुहार लगाई है। पूर्व कप्तान ने मदद की गुहार लगाने के अलावा कुछ ऐसा कहा, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
दरअसल, 71 साल के अंशुमन गायकवाड़ पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व कप्तान ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मदद की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे साथी क्रिकेटर की मदद के लिए अपनी पेंशन भी देने को तैयार हैं।

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि ये देखना काफी दुखी और निराशाजनक है। मैं दर्द में हूं क्योंकि मैंने आशू के साथ खेला है और मैं उसे इस हाल में नहीं देख सकता हूं। किसी को भी पीड़ित नहीं होना चाहिए। मुझे पता है कि बोर्ड उनका ख्याल रखेगा। हम किसी को भी बाध्य नहीं कर रहे हैं। आशू के लिए कोई भी मदद सीधे आपके दिल से आनी चाहिए।
कुछ खतरनाक गेंदबाजों के सामने खड़े होने पर उन्हें चेहरे और छाती पर चोट लगी है। कपिल देव ने आगे कहा कि इस वक्त हम उनके लिए खड़े हों। मुझे यकीन है कि क्रिकेट फैंस उन्हें निराश नहीं करेंगे। फैंस को उनकी रिकवरी के लिए दुआ करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications