‘या तो बैटिंग स्टाइल बदलें या टीम से OUT हो जाएं’, पूर्व भारतीय कप्तान ने रोहित, विराट और राहुल पर उठाए सवाल
भारतीय कप्तान और देश का पहला वर्ल्ड कप जीताने वाले कपिल देव (Kapil Dev) ने टी20 फॉर्मेट में तीनों की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए हैं। कपिल फटाफट क्रिकेट में तीनों के प्रदर्शन से नाखुश है।

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और स्टाइलिश बल्लेबाजी के लिए मशहूर केएल राहुल भारतीय बैटिंग की सबसे बड़ी ताकत माने जाते हैं। ये तीनों खिलाड़ी अकेले अपने दम पर टीम को मैच जीताने की काबिलियत रखते हैं और कई बार ऐसा कर भी चुके हैं। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और देश का पहला वर्ल्ड कप जीताने वाले कपिल देव (Kapil Dev) ने टी20 फॉर्मेट में तीनों की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए हैं। कपिल फटाफट क्रिकेट में तीनों के प्रदर्शन से नाखुश है। कपिल देव का ऐसा कहना है कि तीनों बड़े खिलाड़ी है, लेकिन जब टीम को उनकी जरूरत होती है वो आउट हो जाते हैं।
Recommended Video

खेल में लाना होगा बदलाव
एबीपी के स्पोर्ट्स शो पर कपिल देव ने अपने बयान में कहा, ''तीनों बड़े प्लेयर हैं और दबाव में रन बना सकते हैं, लेकिन जब भी टीम को उनसे रन की उम्मीद होती है, तीनों आउट होकर पवेलियन लौट आते हैं। बड़ा नाम होने के नाते तीनों खिलाड़ियों पर दबान रहता है, जो नहीं होना चाहिए। आपको बिना डरे खेलना होगा। ये तीनों ऐसे खिलाड़ी है, जो आसानी से 150-160 के स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं। या तो आप स्ट्राइकर की तरह खेलें या एंकर का रोल निभाएं।‘'

अगर नहीं करना बदलाव तो छोड़ दें टीम
कपिल देव ने अपने बयान में केएल राहुल का जिक्र करते हुए कहा कि, आप अगर पूरे 20 ओवर खेल कर केवल 60 रन बना रहे हैं, तो आप अपनी टीम के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ‘'ये तीनों अपने बल्लेबाजी के अंदाज को नहीं बदलते हैं, तो ऐसे में भारत को टी20 क्रिकेट के लिए बल्लेबाजों को तैयार करना होगा। एक बड़े खिलाड़ी से उम्मीद होती है कि उसका बड़ा असर हो। सिर्फ नाम बड़ा होने से कुछ नहीं होता। आपको शानदार प्रदर्शन करना होता है।''

IPL 2022 में फेल रहे रोहित-कोहली
हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली खराब फॉर्म में नजर आए थे। जहां रोहित ने 14 मैचों में केवल 19.14 की औसत से कुल 268 रन बनाए, तो कोहली के बल्ले से भी 16 मुकाबलों में 22.73 की औसत से सिर्फ 341 रन देखने को मिले। इन दोनों के बीच केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया। लखनऊ के कप्तान ने 15 पारियों में 51.33 की औसत से 616 रन जोड़े। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कई धीमी पारियां भी खेली।












Click it and Unblock the Notifications