IND vs NZ: 'उन्हें हम जैसे लोगों की...,' सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को लेकर ये क्या बोल गए कपिल देव
India vs New Zealand, 1st Semi-Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर यानी आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला दोपहर दो बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, कपिल देव की यह टिप्पणी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच से पहले आई है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट के लीग फेज में नौ में से नौ मैच जीतकर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबले करने के लिए तैयार है।

टीआरएस पॉडकास्ट पर कपिल देव ने कहा कि, 'मैं उनकी जगह नहीं लेना चाहता। मैं उनसे यह नहीं कहना चाहता कि 'ऐसे खेलो, यह करो या वह करो'। मैं बस खुद को अलग करना चाहता हूं और उन्हें खेलते हुए देखना चाहता हूं।'
दरअसल, उन्होंने बताया कि मौजूदा खिलाड़ी किसी भी सलाह के लिए मेरे पास नहीं पहुंचते हैं, लेकिन जो नहीं चाहते, मैं उन्हें मजबूर नहीं कर सकता, उन पर ऐसा करने की कोई बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'ये बच्चे बहुत होशियार हैं, उन्हें हमारे जैसे लोगों की जरूरत नहीं है। हम उनसे बेहतर नहीं हैं। हम केवल उन्हें बेहतर बनने के लिए मार्गदर्शन कर सकते हैं।'
कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5,248 रन बनाए और उन्होंने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 438 विकेट भी लिए हैं। वनडे में इस ऑलराउंडर ने 225 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 253 विकेट लिए और 3,783 रन बनाए। देव ने सीमित ओवरों के फॉर्मेंट में केवल एक शतक बनाया- उनकी 175 रन की प्रसिद्ध पारी जो 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी।
उस टूर्नामेंट में कपिल देव के शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता ने 1994 में अपने खेल करियर को समाप्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications