world cup 2023: क्या भारत जीतेगी वर्ल्ड कप? कपिल देव ने बताया चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा
world cup 2023, Kapil Dev: कपिल देव ने वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बयान दिया है।
world cup 2023, Kapil Dev: भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। शेड्यूल की घोषणा होने के बाद से ही दिग्गज लागतार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। भारत ने पिछली बार साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। भारत को यह जीत अपनी ही सरजमीं पर मिली थी।
जीत की प्रबल दावेदार भारतीय टीम: भारत को इस साल भी वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी होम कंडीशन का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम को कई दिग्गज टॉप फोर में गिन रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास अपने घर पर वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा। इससे पहले धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को ट्रॉफी दिलाई थी।

कपिल देव ने दिया ये सुझाव: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत की तैयारियों के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया को अगर चैंपियन बनना है तो उसे अधिक से अधिक मैच खेलने होंगे। कपिल देव के मुताबिक भारत को आने वाले दिनों में अधिक से अधिक वनडे मैच खेलकर अपनी तैयारियों को और मजबूत करनी चाहिए।
प्रैक्टिस से बनेगी बेहतर टीम: भारतीय टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है। इसके बाद एशिया कप का आयोजन भी वनडे फॉर्मेट में किया जाएगा। कपिल देव ने कहा कि भारत को सही टीम चयन के साथ इन सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत जितने हो सके उतने अधिक वनडे मुकाबलों में हिस्सा लेने की कोशिश करें। ऐसा करने से टीम को फायदा होगा।
इस खिलाड़ी का चोटिल होने का डर: कपिल देव ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा डर है। भारत के पास तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में सिर्फ हार्दिक पंड्या ही हैं। लेकिन वह फिटनेस की वजह कई बड़े मौकों पर टीम में एंट्री पाने से चूक गए हैं। ऐसे में कपिल देव पंड्या की फिटनेस का ध्यान रखने का सुझाव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications