कपिल देव को किया गया किडनैप? गौतम गंभीर ने वीडियो शेयर कर की सलामती की दुआ
Gautam Gambhir on Kapil Dev: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को दिग्गज नामों में गिना जाता है। अपने ऑल राउंड खेल के बल पर कपिल देव ने अपने समय में वर्ल्ड की बड़ी-बड़ी टीमों को पछाड़ा था। अब वह एक वीडियो को लेकर चर्चा में आए हैं। उनका यह वीडियो गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल देव के हाथ बांधकर दो आदमी उनको गाड़ी में डालकर ले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कपिल देव के मुंह पर भी कपड़ा बंधा हुआ है। इस स्थिति में कपिल देव जब पीछे मुड़कर देखते हैं, तब उनकी पहचान होती है। जब तक वह जा रहे होते हैं, तब तक ऐसा पता नहीं चलता है।

गौतम गंभीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या किसी और को भी यह क्लिप मिली है? आशा करता हूं कि वह कपिल देव नहीं हैं। कपिल पाजी अच्छे होंगे। गंभीर की प्रतिक्रिया के बाद फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर रिप्लाई किया।
फैन्स ने कपिल देव के इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं दी। फैन्स ने कहा कि यह विज्ञापन की शूटिंग है। कुछ फैन्स ने यह भी कहा कि लीजेंड्स के बारे में इस तरह की चीजें नहीं फैलानी चाहिए। कपिल देव विज्ञापन की शूटिंग करने में व्यस्त रहे हैं।
गौरतलब है कि कपिल देव ने 1983 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। कपिल देव को वर्ल्ड के दिग्गज क्रिकेटरों की श्रेणी में गिना जाता है। गौतम गंभीर ने भी भारतीय टीम को साल 2011 में वर्ल्ड कप फाइनल जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 97 रनों की अहम पारी खेली थी। हालांकि उस समय महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे।
हालांकि गौतम गंभीर को भी शायद यह पता होगा कि कपिल देव का किडनैप नहीं हुआ है। वह किसी शूटिंग में इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। गंभीर ने शायद मज़ाक करते हुए ऐसा लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications