Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हम सभी को एक दिन जाना है, लेकिन इंसानियत..', कैंसर से जूझ रहे दोस्त की हालत देख भावुक हो गए कपिल देव

Kapil Dev emotional Video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ इस समय ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। लंदन के एक अस्पताल में अंशुमान गायकवाड़ का इलाज चल रहा है। इस बीच साल 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने एक वीडियो जारी कर अपने पूर्व साथी खिलाड़ी के बारे में दिल जीतने वाली बात कही है।

BCCI ने दी एक करोड़ की राशि

कपिल देव ने आश्वासन दिया कि वह गायकवाड़ की हर संभव मदद करेंगे। कपिल देव के अलावा संदीप पाटिल समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी गायकवाड़ को सपोर्ट करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इस मुश्किल समय में उनकी सहायता करने को कहा था। इन दोनों क्रिकेटरों के आग्रह के बाद BCCI ने 1 करोड़ की राशि देने का फ़ैसला किया था।

Kapil Dev 1

कपिल देव ने शेयर किया वीडियो

कपिल देन ने एक वीडियो शेयर कर अंशुमान गायकवाड़ को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने याद किया कि कैसे उन दोनों ने एक-दूसरे की कप्तानी की थी। कपिल देव ने कहा कि हाय अंशु, मुझे पता है कि तुम मुश्किल दौर से गुजर रहे हो, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी जीवन में मुश्किल दौर से गुज़रे हैं। मुझे सभी अच्छे दिन याद हैं।

मुश्किल दौर आते-जाते रहते हैं

कपिल देव ने आगे कहा कि पहली बार जब मैं तुम्हारे नेतृत्व में खेला था, तब तुम मेरे कप्तान थे। मुझे याद है कि तुमने मेरी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ जालंधर में दो सौ रन बनाए थे। तुम्हारे साथ काफी अच्छी यादें हैं। बुरे मुश्किल दौर आते-जाते रहते हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि तुम एक योद्धा हो। चलो, खुश रहो, हमारी यही दुआ है कि तुम जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाओ।

कपिल देव ने जताई मदद की उम्मीद

पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान ने आगे कहा कि हम सभी को एक दिन जाना है, लेकिन इंसानियत के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह से लड़ते हैं, उसी तरह से लड़ते हैं। जो होना है वो होकर ही रहेगा, लेकिन हमें लड़ते रहना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही मिलेंगे। कपिल देव ने इसके साथ ही कहा कि हमें अपने साथी खिलाड़ियों की हर संभव मदद करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+