NZ vs SA: विलियमसन ने कोहली-ब्रैडमैन को पछाड़ा, हासिल की टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि
NZ vs SA: टेस्ट क्रिकेट में नम्बर एक बल्लेबाज केन विलियमसन बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टेस्ट मुकाबले में केन विलियमसन ने बड़ा धमाका कर दिया। विलियमसन ने सैकड़ा जड़ा।
टेस्ट क्रिकेट में ऑल टाइम सेंचुरी लिस्ट में विलियमसन ने बड़े दिग्गज को पछाड़ दिया। डॉन ब्रैडमैन वर्ल्ड क्रिकेट में दुनिया के बड़े गेंदबाजों की धुनाई की है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 29 शतकीय पारियां खेली थी। विलियमसन ने इस आंकड़े को पार कर दिया।

केन विलियमसन ने 30वां शतक जमा दिया। यह दर्शाता है कि क्यों वह इस समय टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नम्बर एक बल्लेबाज हैं। विलियमसन ने बेहतरीन स्किल दर्शाते हुए एक धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली। उनके साथ रचिन रविन्द्र भी क्रीज पर बने रहे।
माउंट मौंगानुई में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 1 और टॉम लैथम 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए थे। इसके बाद विलियमसन और रविन्द्र ने मोर्चा संभाला।
दोनों ने मिलकर एक बड़ी भागीदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों ने 200 से ज्यादा की अविजित भागीदारी की। रचिन रविन्द्र ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जमा दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने 2 विकेट पर 258 रनों का स्कोर किया। विलियमसन ने नाबाद 112 रन बनाए। उनके अलावा रविन्द्र ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली। विलियमसन ने कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के 29 टेस्ट शतक हैं। विलियमसन इस आंकड़े को पार करने में सफल रहे हैं। अंतिम 9 पारियों में विलियमसन के बल्ले से पांचवां शतक आया है।












Click it and Unblock the Notifications