IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, दर्दनाक चोट लगने के बाद पूरे सीजन से बाहर हुए विलियमसन!

Gujarat Titans, Kane Williamson News: चेन्नई के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने वाली गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

IPL 2023

Kane Williamson Ruled OUT of IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चोटिल हो गए। चोटिल होने के कारण बीच मैच को छोड़कर केन विलियमसन मैदान से बाहर चले गए। केन विलियमसन की चोट इतनी गहरी थी कि वह गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतर सके। लेकिन पहले मैच में गुजरात की टीम को बल्लेबाजी में विलियमसन की कमी नहीं खली।

केन विलियमसन पूरे सीजन से हुए बाहर!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केन विलियमसन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के खिलाफ विलियमसन को फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें खिलाड़ियों द्वारा पकड़कर मैदान से बाहर ले जाया गया। विलियमसन की जगह मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साई सुदर्शन को चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात को पहले मैच में जीत हासिल हुई है।

गुजरात को खल सकती है विलियमसन की कमी

गुजरात टाइटंस की टीम ने मिनी ऑक्शन में केन विलियमसन को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। मिडल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लेकिन चोट के कारण अब वह शायद आने वाले मुकाबलों में गुजरात की तरफ से नहीं खेल पाएंगे। विलियमसन ने 2015 में IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 77 मैच खेले हैं और 36.22 की औसत और 126.03 की स्ट्राइक रेट से 2,101 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं। विलियमसन पिछले सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे।

विलियमसन के बिना ऐसी है गुजरात की टीम

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+