पाकिस्तानी क्रिकेटर Kamran Akmal का ‘1 लाख रुपये का बकरा चोरी‘, बकरीद पर देने वाले थे कुर्बानी

पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी है। दरअसल, उनका बकरा चोरी हो गया है।

नई दिल्ली, 9 जुलाई: पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी है। दरअसल, उनका बकरा चोरी हो गया है। कामरान ने यह बकरा को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर कुर्बानी देने के लिए खरीदा था, लेकिन बकरीद से दो दिन पहले ही ये चोरी हो गया। इस साल बकरीद रविवार, 10 जुलाई को मनाई जानी है।

Kamran Akmal

Recommended Video

    Pakistan के क्रिकेटर Kamran Akmal का बकराीद से पहले 1 लाख रुपए का बकरा चोरी |वनइंडिया हिंदी*Cricket

    शुक्रवार सुबह हुई चोरी
    यह बकरा लाहौर की सोसाइटी में बने कामरान अकमल के घर में बंधा था, जिसे शुक्रवार सुबह चोर खोलकर ले गए। अनुभवी खिलाड़ी के पिता मोहम्मद अकमल ने पत्रकारों को बताया कि इस साल बकरीद पर 6 बकरों की कुर्बानी दी जानी थी, लेकिन उसमें एक बकरा चोरी हो गया है। चोरों ने 6 में से सबसे अच्छा बकरा चुराया। इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये थी।

    घर से बकरे के चोरी के बाद हाउसिंग सोसाइटी की सुरक्षा के प्रबंधन को इसकी जानकारी भी दी गई। अकमल के पिता ने आगे कहा, ''हमने अपने नौकर को बकरों पर निगरानी रखने के लिए कहा था लेकिन वह तड़के करीब 3 बजे सो गया और उसी वक्त चोरों ने उनके उस बकरे पर हाथ साफ कर दिया, जो सबसे महंगा और तगड़ा था।''

    कामरान अकमल का करियर
    कामरान अकमल पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। 53 टेस्ट मैचों में अकमल ने 31 की औसत से 2648 रन बनाए।

    157 एकदिवसीय मुकाबलों में उनके नाम पर 26 की औसत से कुल 3236 रन दर्ज है। वहीं, टी20 आई में कामरान ने 119.64 के स्ट्राइक रेट और 21 की औसत से कुल 987 रन जोड़े। तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर 11 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज है।

    40 वर्षीय कामरान अकमल लंबे समय से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। पाकिस्तान के लिए उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2010, आखिरी वनडे और टी20 साल 2017 में खेला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+