Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs पंजाब किंग्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल डबल हेडर के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाबकिंग्स से हुआ और इसमें अभिषेक शर्मा के बल्ले से असाधारण पारी देखने को मिली। दोनों टीमों की तरफ से रनों का अम्बार लगा लेकिन हैदराबाद ने लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया।
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और तहलका मचा दिया। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली। इसके बाद प्रियांश आर्य 13 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रभसिमरन भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला चला और धमाकेदार अंदाज में रन आए। श्रेयस अय्यर अपने शतक के करीब आकर आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंद में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।
उनके बाद अंतिम ओवर में स्टोइनिस ने मोहम्मद शमी को निशाना बनाया। शमी को स्टोइनिस ने चार छक्के जमाए और पंजाब किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 245 रनों तक पहुंचा दिया। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने कुल 4 विकेट हासिल किये।
जवाब में खेलते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मैच का पासा ही पलट दिया और ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाते चले गए। दोनों ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों को कोई विकेट ही नहीं लेने दिया और पहले विकेट के लिए 171 रनों की बड़ी भागीदारी कर डाली।
ट्रेविस हेड 66 रन बनाकर चलते बने लेकिन अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों में शतक जमा दिया। हैदराबाद के लिए यह दूसरा सबसे तेज शतक है, पहला 39 गेंदों में ट्रेविस हेड ने बनाया था। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। वह 10 छक्कों और 14 चौकों से 141 रन बना आउट हुए।
एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा तीसरे नम्बर पर आ गए। पहले स्थान पर क्रिस गेल और दूसरे स्थान पर ब्रेंडन मैकलम हैं। हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 21 और ईशान किशन ने नाबाद 9 रन बनाकर हैदराबाद को 9 गेंद शेष रहते ऐतिहासिक जीत दिलाई। आईपीएल इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है।












Click it and Unblock the Notifications