Kal Ka Match Kon Jeeta 27 Mar: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ

Kal Ka Match Kon Jeeta: आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स के भी अच्छे दिन आ गए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ ने हर विभाग में उनसे उम्दा प्रदर्शन किया। पैट कमिंस की कप्तानी वाली इस टीम को टॉस जीतकर ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था।

नई गेंद के साथ शार्दुल ठाकुर ने धमाल मचा दिया। ऐसा लग रहा था जैसे शार्दुल ठाकुर को इसी मौके का इंतजार था। नई गेंद पर उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों को लगातार आउट कर हैदराबाद की टीम में डर पैदा करने के अलावा मैदान पर तहलका मचाने का काम किया।

Kal Ka Match Kon Jeeta

हालांकि ट्रेविस हेड ने उनका आक्रमण झेल लिया लेकिन वह 28 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश रेड्डी ने 32 और क्लासेन ने 26 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान कमिंस के बल्ले से भी तीन छक्के लगातार आए। उनका यह कैमियो अहम साबित हुआ। हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट पर 190 रनों तक पहुंचा।

लखनऊ के लिए गेंदबाजी में लॉर्ड शार्दुल का ही धमाल रहा। उन्होंने अपने चार ओवरों में 4 विकेट हासिल किये। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ की शुरुआत भी बेहद खराब रही। उनके ओपनर बल्लेबाज एडन मार्करम महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।

यहाँ से ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद के गेंदबाज कुछ कमाल करने वाले हैं लेकिन निकोलस पूरन ने क्रीज पर आकर धज्जियां उड़ाने का काम किया और कमिंस एंड कम्पनी के गेंदबाजों को धोते हुए शानदार फिफ्टी जमाई और यह अर्धशतक महज 18 गेंदों में आया। 6 चौके और 6 छक्कों से वह 26 गेंदों में 70 रनों की पारी खेल आउट हो गए।

उनके साथ मिचेल मार्श खेल रहे थे और उनके बल्ले से भी 52 रन की पारी देखने को मिली। पंत 15 पर आउट हुए लेकिन अब्दुल समद ने नाबाद 22 और मिलर ने नाबाद 13 रन बनाते हुए लखनऊ को 17वें ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+