Kal Ka Match Kon Jeeta 1 May: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में 100 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 217 रन बनाए, जवाब में रॉयल्स 117 पर आउट हो गई।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इसे रोहित शर्मा के साथ रिक्लेटन ने गलत साबित कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचा दिया। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय भागीदारी कर डाली।

रिक्लेटन ने 38 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। उधर रोहित शर्मा भी चुप कहाँ बैठने वाले थे। उनके बल्ले से भी धाकड़ बैटिंग देखने को मिली। इस सीजन रोहित शर्मा ने तीसरी फिफ्टी जमा डाली। वह 36 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाकर आउट हुए।
अंत में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का तूफ़ान भी देखने को मिला। इन दोनों ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की और अंत तक क्रीज पर टिककर खड़े रहे। सूर्या ने 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 48 रन बनाए। पांड्या ने भी 23 गेंदों में नाबाद 48 रन बना मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 217 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया, वह बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। उनके बाद यशस्वी जायसवाल आउट हुए और विकेटों की झड़ी सी लग गई। बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर रहे, उन्होंने 30 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स की पारी 117 पर समाप्त हो गई। कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन प्लेऑफ़ से बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications