Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs हैदराबाद

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मैच था। हारने वाली टीम को घर जाना था। दूसरे क्वालीफायर मैच में हैदराबाद ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।

टॉस जीतकर सैमसन जब फील्डिंग करने का फैसला लिया, तब यह सही निर्णय लगा लेकिन मैच की प्रोग्रेस के साथ ही यह फैसला गलत साबित होता चला गया। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंद में तूफानी 37 रन जड़े।

kal ka match kon jeeta

ट्रेविस हेड भी 34 रन बनाने में सफल रहे। यहाँ से कुछ विकेट गिरे लेकिन इस बार क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया और दनादन शॉट जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की उपयोगी पारी खेल हैदराबाद को मजबूती प्रदान की।

अंत में शाहबाज अहमद के बल्ले से भी 18 रनों की पारी देखने को मिली और टीम का स्कोर 9 विकेट पर 175 रनों तक पहुँच गया। आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान रॉयल्स के लिए धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। उनके अलावा संदीप शर्मा को भी 2 विकेट मिले।

जवाब में रॉयल्स की खराब शुरुआत रही। कोहलर कैडमोर और संजू सैमसन 10-10 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हालांकि इस दौरान यशस्वी जायसवाल टिके और 21 गेंद में 42 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद कुछ विकेट गिरे और राजस्थान की रन रेट गिर गई।

इस स्थिति में ध्रुव जुरेल टिके और 26 गेंद में फिफ्टी जमा दी लेकिन वह अकेले कुछ नहीं कर पाए। जुरेल 35 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाकर नाबाद लौटे लेकिन रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 139 रनों तक पहुँच पाया। हैदराबाद ने मैच जीतकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद के लिए शाहबाज अहमद ने 3 और अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट झटके। केकेआर और हैदराबाद के बीच 26 मई को चेन्नई में फाइनल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+