Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अब तक धमाका किया है। लगातार दूसरे मैच में रॉयल्स ने जीत दर्ज की है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल्स ने 12 रनों के करीबी अंतर से हराते हुए लगातार दूसरे मैच में जीत अर्जित की।

टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पन्त ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। जायसवाल 5 और जोस बटलर 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सैमसन भी 15 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। टीम को मुश्किल स्थिति में अश्विन का सहारा मिला। वह 29 रन बनाकर आउट हो गए।

kal ka match kon jeeta

रियान पराग ने पिछले मैच की तरह इस बार भी धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की पिटाई कर डाली। वह 45 गेंद में 84 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के आए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 20 और हेटमायर ने नाबाद 14 रन बनाए और रॉयल्स ने 5 विकेट पर 185 का स्कोर हासिल कर लिया।

इसके बाद जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने मिचेल मार्श का विकेट गंवाया, वह 23 रन बनाकर आउट हो गए। रिकी भुई बिना खाता खोले चले गए और दिल्ली मुश्किल में थी। यहाँ डेविड वॉर्नर का बल्ला चल गया और तूफानी अंदाज में उन्होंने रन बनाए। वॉर्नर 34 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पन्त भी 28 रन बनाकर आउट हो गए।

दिल्ली एक बार फिर परेशानी में थी लेकिन इस बार ट्रिस्टन स्टब्स ने धाकड़ बैटिंग की और मैच अंतिम ओवर तक लेकर गए। अंतिम ओवर में दिल्ली को 17 रन की दरकार थी लेकिन स्कोर 5 विकेट पर 173 ही हो पाया। स्टब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 44 और अक्षर पटेल ने 13 गेंद में नाबाद 15 रन बनाए। दिल्ली कप लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। रॉयल्स और चेन्नई दोनों के 4-4 अंक है लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से चेन्नई तालिका में नम्बर एक पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+