Kal Ka Match Kon Jeeta 1 June: कल का मैच कौन जीता- पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस
Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मैच था, जो पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने मुंबई को बैटिंग करने के लिए बुलाया और रोहित शर्मा को 8 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद बेयरस्टो और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच बेयरस्टो 24 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाकर आउट हो गए।

धाकड़ फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर भागीदारी की। सूर्या अपनी फिफ्टी के करीब जाकर आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। उनके बाद तिलक वर्मा भी आउट हो गए, वह 29 गेंदों में 44 रन बना चलते बने।
हार्दिक पांड्या का बल्ला नहीं चला, वह 15 रन बना आउट हो गए लेकिन नमन धीर ने एक बार फिर से अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए तूफानी अंदाज दिखाया और 18 गेंदों में 37 रन बना टीम का स्कोर 6 विकेट पर 203 तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया। पंजाब के लिए ओमरजई ने 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया। उनके बाद प्रियांश आर्य 20 के निजी स्कोर पर चलते बने। जोश इंग्लिस ने आकर ताबड़तोड़ बैटिंग कर पावरप्ले का फायदा उठाया लेकिन बाद में वह भी 21 गेंदों में 38 रनों की पारी खेल आउट हो गए।
72 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और एक भागीदारी की। दोनों ने मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। वढेरा 29 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन श्रेयस अय्यर ने अकेले काम जारी रखा।
अय्यर ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए बोल्ट जैसे गेंदबाज को भी नहीं बख्शा। उन्होंने लगातार चौके और छक्कों की बारिश कर पंजाब को अकेले जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। उन्होंने 8 छक्कों और 5 चौकों से 41 गेंदों में नाबाद 87 रन बना पंजाब को 19 ओवर में जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। पंजाब ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है, अब आरसीबी और पंजाब के बीच टाइटल के लिए जंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications