Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंतिम समय में दोनों टीमों के बीच टक्कर थी लेकिन एक विकेट से दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को बड़ा झटका दे दिया। केशव महाराज ने विजयी चौका जड़ा।

पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 270 रनों का स्कोर बनाया। पाक टीम पूरे ओवर खेले बगैर ही आउट हो गई थी। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आज़म के बल्ले से 50 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा साउद शकील के बल्ले से भी फिफ्टी देखने को मिली।

kal ka match kon jeeta

दक्षिण अफ़्रीकी टीम तेज शुरुआत करने के बाद थोड़ी धीमी हो गई और बाद में विकेट भी गिरने शुरू हो गए। हालांकि मार्करम ने एक छोर पकड़कर अच्छी बैटिंग की लेकिन वह भी अंततः 91 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाद में पाक ने वापसी की।

हालांकि स्कोर कम होने के कारण पाकिस्तान के ऊपर दबाव था लेकिन तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम को दबाव में ला दिया। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज आउट होते चले गए। अंत में ऐसा मौका था जब शम्सी लगभग आउट हो गए थे लेकिन अम्पायर्स कॉल की वजह से बच गए और दक्षिण अफ्रीका को जीतने का मौका मिला।

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में यह लगातार चौथी हार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद पाक टीम को अफगानिस्तान ने हराया था और अब दक्षिण अफ्रीका ने करीब जाकर एक विकेट से शिकस्त दे डाली। यह हार पाकिस्तान को ज्यादा परेशान करने वाली होगी।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+