Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- MI vs DC और LSG vs GT

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल यानी रविवार को डबल हेडर था। दोपहर और शाम को कुल दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की। दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को पराजित कर दिया।

पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। यह फैसला गलत साबित हुआ। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर दी। रोहित शर्मा 27 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंद में 42 रन बनाए।

kal ka match kon jeeta

बाद में पारी धीमी हुई और तिलक वर्मा 6 और सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या का बल्ला धीमा रहा। वह 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। टिम डेविड ने 21 गेंद में नाबाद 45 और रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद में 39 रन जड़कर मुंबई को 5 विकेट पर 234 तक पहुंचा दिया। रोमारियो ने अंतिम ओवर में नॉर्टजे को 32 रन जड़े।

जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस के लिए पृथ्वी शॉ और स्टब्स ने अच्छी बैटिंग की। शॉ ने 40 गेंद में 66 रन बनाए। स्टब्स ने 25 गेंद में नाबाद 71 रन जड़े और अन्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। दिल्ली ने 8 विकेट पर 205 रनों का स्कोर हासिल किया और मुंबई ने 29 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोएट्जी ने 4 और बुमराह ने 2 विकेट झटके।

दूसरे मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवर खेलकर लखनऊ ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस थे। उन्होंने 58 रनों की पारी खेली।

जवाब में खेलते हुए गुजरात की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। गुजरात 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन थे, उन्होंने 31 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से यश ठाकुर ने धमाकेदार गेंदबाजी की और 5 विकेट लेकर गुजरात को पराजित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+