Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर था। दो मुकाबले खेले गए, इसमें पहला मैच केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला गया। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।
केकेआर और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में केकेआर ने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर ली। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 161 रनों का छोटा स्कोर खड़ा किया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन थे, उन्होंने 45 रन जड़े।

जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर के लिए फिलिप साल्ट ने धमाकेदार पारी खेली। वह 47 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 38 रन बनाए। केकेआर ने 2 विकेट पर 162 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा ने जड़ा सैकड़ा
दूसरा मैच काफी धाकड़ रहा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 206 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। रुतुराज गायकवाड़ ने 69 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे के बल्ले से भी 66 रनों की पारी आई।
बाद में अंतिम ओवर में धोनी के धांसू छक्के आए, पांड्या को उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़कर चेन्नई को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में खिलाड़ी आउट होते चले गए। रोहित शर्मा इकलौते बल्लेबाज थे जो टिके रहे।
रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा लेकिन टीम को हार मिली। रोहित ने 11 चौकों और 5 छक्कों से 63 गेंद में नाबाद 105 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में तिलक वर्मा ने 31 और ईशान किशन ने 23 रन बनाए। मुंबई इंडियंस 20 रनों से मुकाबला हार गई लेकिन रोहित शर्मा की बैटिंग ने दिल जीत लिया। मुंबई की इस सीजन यह चौथी पराजय है।












Click it and Unblock the Notifications