Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs लखनऊ
Kal Ka Match Kon Jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अंतिम ओवर तक गया। लखनऊ ने मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 144 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए लखनऊ ने 6 पर 145 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही। रोहित शर्मा 4 और सूर्यकुमार 10 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा का बल्ला भी नहीं चला और वह 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले चलते बने।

ईशान किशन कुछ देर क्रीज पर रहे और रन बनाने का प्रयास किया लेकिन उनको 28 रन के निजी स्कोर पर रवि बिश्नोई ने आउट कर दिया। नेहल वढेरा का बल्ला चला लेकिन वह अर्धशतक के करीब जाकर आउट हो गए। वढेरा 46 रन बनाने में सफल रहे।
टिम डेविड ने अंतिम समय में कुछ रन बनाए। वह 18 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को 7 विकेट पर 144 के स्कोर तक पहुंचा दिया। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहसिन खान रहे। वह 2 विकेट लेने में सफल रहे। स्टोइनिस, नवीन उल हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट हासिल किया।
लखनऊ ने जवाबी पारी में खेलते हुए अर्शिन कुलकर्णी का विकेट गंवा दिया, वह खाता नहीं खोल पाए। केएल राहुल और स्टोइनिस ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। राहुल 28 रन के निजी स्कोर पर चलते बने लेकिन स्टोइनिस क्रीज पर टिके रहे और स्कोर आगे बढ़ाते रहे।
स्टोइनिस ने अपना अर्धशतक जमा दिया और 62 रन के स्कोर पर आउट हुए। दीपक हूडा के बल्ले से 18 रन आए। लखनऊ ने चार गेंद शेष 6 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उनको 2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications