Kal Ka Match Kon Jeeta 14 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs चेन्नई
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल के मुकाबले में धोनी धमाका देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स हार की तरफ जा रही थी लेकिन धोनी के बल्ले से धुआंधार पारी देखने को मिली और लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों से मैच निकल गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की। धोनी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था और लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज मार्करम को 6 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद निकोलस पूरन का बल्ला भी नहीं चल पाया। वह भी 8 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

मिचेल मार्श जब 30 के स्कोर पर आउट हुए, तो कप्तान ऋषभ पंत ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाए। पंत का बल्ला चला और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। हालांकि वह उतना तेज नहीं खेल पाए। पंत 49 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हो गए।
अब्दुल समद के बल्ले से भी 20 रनों की पारी देखने को मिली और लखनऊ ने 7 विकेट पर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जडेजा और पथिराना की गेंदबाजी बेहतरीन रही। दोनों के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाबी बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रविन्द्र और शेख रशीद ने अच्छी बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 52 रनों की भागीदारी की। रशीद 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रविन्द्र 37 रन बनाकर चलते बने। कुछ देर में ही जडेजा और त्रिपाठी क्रमशः 7 और 9 रन बनाकर आउट हो गए।
स्कोर 5 विकेट पर 111 रन होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए और कुछ अच्छे शॉट उनके बैट से देखने को मिले। वह जब भी क्रीज पर थे, गेंदबाजों को दबाव में देखा गया और खराब गेंदों की भी भरमार दिखाई दी। धोनी ने इसका पूरा फायदा उठाया और 4 चौकों के अलावा 1 छक्के की मदद से 11 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 3 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। उनके साथ शिवम दुबे 43 रन बनाकर नाबद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन यह दूसरी जीत है। चेन्नई ने अब तक 7 मैचों में 2 जीत हासिल करने के अलावा 5 मैचों में हार का सामना किया है।












Click it and Unblock the Notifications