Kal Ka Match Kon Jeeta 4 May: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs राजस्थान

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में रियान पराग अपने शतक के करीब जाकर आउट हो गए और केकेआर ने अंतिम गेंद पर एक रन से जीत हासिल कर ली। केकेआर के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी भी था।

केकेआर ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन सुनील नारेन जल्दी आउट होकर चलते बने। उनके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और गुरबाज ने मिलकर पारी को आगे बढाया और एक भागीदारी की। इस बीच गुरबाज 35 और रहाणे 30 रन बना आउट हो गए।

kal ka match kon jeeta

यहाँ से अंगकृष रघुवंशी और आंद्रे रसेल ने मिलकर पारी को आगे बढाया। दोनों स्कोर 150 के पार लेकर चले गए। इस औरन रघुवंशी का विकेट गिर गया। वह 44 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से रसेल ने अकेले दमदार बैटिंग का प्रदर्शन किया और तबाही मचा दी।

रसेल ने चौके और छक्कों की बारिश करते हुए 25 गेंदों में 57 रनों की नाबाद पारी खेली और केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 206 रनों तक पहुंचा दिया। यहाँ से राजस्थान रॉयल्स के लिए मामला आसान नहीं था और वही देखने को मिला।

रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया, वह 2 रन बना चलते बने। उनके बाद कुनाल राठौड़ भी बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। जुरेल और हसारंगा भी खाता नहीं खोल पाए। स्कोर 5 विकेट पर 71 रन हो गया और रियान पराग ने तूफानी बैटिंग करते हुए 27 गेंदों में फिफ्टी जड़ी।

पराग ने मोईन अली के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े और अगले ओवर की गेंद पर भी भी छक्का जड़कर लगातार छह छक्के जमाए। वह जीत के करीब जाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 8 छक्कों और 6 चौकों से 45 गेंदों में 95 रन बनाए। अंत में शुभम दुबे ने कुछ धांसू शॉट जड़े लेकिन अंतिम गेंद पर 3 रन की जरूरत के समय वह एक रन लेकर रन आउट हो गए और रॉयल्स को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर के लिए मोईन अली, हर्षित राणा और हसारंगा ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+