Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs राजस्थान रॉयल्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला काफी धांसू रहा। रोमांचक मैच अंतिम गेंद में समाप्त हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए केकेआर ने 6 विकेट पर 223 का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए राजस्थान ने 8 विकेट पर 224 रन बनाए। दोनों तरफ से एक-एक शतक आया। खास बात यह भी रही कि शतक जड़ने वाले खिलाड़ी ओपनर हैं।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के बाद राजस्थान ने केकेआर के ओपनर साल्ट को 10 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने कुछ धाकड़ शॉट खेले और 30 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल के विकेट गिरे।

kal ka match kon jeeta

दूसरी तरफ सुनील नारेन खड़े रहे और अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद और तेज खेलने लगे। सुनील नारेन ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 49 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। वह 56 गेंद में 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने अंत में नाबाद 20 रन बनाए और केकेआर ने 6 विकेट पर 223 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। आवेश खान और कुलदीप सेन को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। वह 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद संजू सैमसन 12 और रियान पराग 34 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से कुछ और विकेट गिरे और राजस्थान की स्थिति खराब हो गई।

नियमित विकेट पतन के बीच बटलर पाँव जमकर खड़े हो गए और अर्धशतक के बाद भी रन बनाना जारी रखा। 8 विकेट गिरने के बाद वह खुद ही स्ट्राइक पर रहे और चौके-छक्कों में डील करते हुए इस सीजन का दूसरा और आईपीएल करियर का 7वां शतक जड़ने में सफल रहे। बटलर मैच को अंतिम गेंद तक लेकर गए और राजस्थान को 8 विकेट पर 224 के स्कोर के साथ जीत दिला दी। वह 60 गेंद में 107 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान ने इस सीजन अपनी छठी जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+