Kal Ka Match Kon Jeeta 4 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 210 रन पर 7 विकेट ही बना सकी। यह मुकाबला भले ही अभ्यास मैच था, लेकिन दोनों टीमों की तीव्रता और आक्रामक खेल किसी आधिकारिक मैच से कम नहीं रहा।
टॉस जीतने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत तेज़ रही। विकेटकीपर बल्लेवाज ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। उनके साथ अभिषेक शर्मा ने 24 रन जोड़े। दोनों रिटायर्ड आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 45 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 रन की तेज पारी खेली। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या (30 रन, 10 गेंद) और अक्षर पटेल (नाबाद 35) ने बड़े शॉट लगाकर भारत को 240 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने भी आक्रामक अंदाज़ दिखाया। कप्तान एडन मार्करम ने 38 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर रायन रिकेल्टन ने 21 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली। हालांकि जॉर्ज लिंडे और डेवाल्ड ब्रेविस सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया।
अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 रन की नाबाद पारी खेली और मार्को यानसेन ने 31 रन जोड़कर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने बीच-बीच में अहम विकेट लेकर रन गति पर नियंत्रण रखा। अंततः साउथ अफ्रीका की टीम 210 रन तक ही पहुंच सकी और भारत ने अभ्यास मैच में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत अपने नाम की। वर्ल्ड कप से पहले यह नीट टीम इंडिया का हौसला निश्चित रूप से बढ़ाएगी।












Click it and Unblock the Notifications