Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पार्ल में कल मुकाबला खेला गया था। तीन वनडे की सीरीज का तीसरा मैच था, इसे टीम इंडिया ने 78 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
भारतीय टीम के सामने टॉस जीतकर अफ्रीकी कप्तानी ने फील्डिंग का निर्णय लिया। इसके बाद टीम इंडिया के दोनों ओपनर सस्ते में निपट गए। केएल राहुल भी ज्यादा देर तक नहीं टिके। यहाँ से संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और शतकीय भागीदारी की।

तिलक वर्मा ने अपना पहला वनडे अर्धशतक जमाया और सैमसन के बल्ले से उनका पहला वनडे शतक देखने को मिला। तिलक वर्मा 52 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। सैमसन के बल्ले से 108 रनों की पारी और टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 296 रनों तक पहुंचा। अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट ब्युरेन हेंड्रिक्स ने झटके, उनको 3 विकेट हासिल हुए।
जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन पिछले मैच में शतक जमाने वाले डी जोरजी खड़े रहे टोनी डी जोरजी ने यहाँ फिफ्टी जमाई और शतक की तरफ बढ़ते चले गए। यहाँ से भारत की मुश्किलें बढ़ी लेकिन जोरजरी 81 रन बनाकर आउट हुए।RCB द्वारा खरीदे गए टॉम करन अंपायर से भिड़े, इतने मैचों से कर दिए गए बैन, देखें वीडियो
अर्शदीप सिंह ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 अफ्रीकी खिलाड़ियों को आउट किया और पूरी टीम 218 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ियों के साथ आकर अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 के अंतर से पराजित कर दिया। अर्शदीप प्लेयर ऑफ़ द सीरीज रहे।












Click it and Unblock the Notifications