Kal Ka Match Kon Jeeta 6 December: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: विशाखापट्टनम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। सीरीज 1-1 से बराबर होने के कारण इस मैच में कड़े मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका की चुनौती को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। भारत ने यह मुकाबला 9 विकेट के बड़े अंतर से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के भारतीय कप्तान के फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने संघर्ष करते हुए निर्धारित ओवरों में 270 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लेकिन विशाखापट्टनम की फ्लैट पिच और ओस के प्रभाव को देखते हुए यह स्कोर पर्याप्त नहीं था।

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। ओपनर रोहित शर्मा ने 75 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 155 रनों की भागीदारी की।
मैच के असली हीरो रहे युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला वनडे शतक (नाबाद 116 रन) जड़ा। उन्हें दूसरे छोर से किंग कोहली विराट कोहली (नाबाद 65 रन) का पूरा समर्थन मिला। इन दोनों की अटूट साझेदारी ने भारत को केवल 39.5 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कोहली ने पिछले दो मैचों की तरह इस बार भी आक्रामक रुख दिखाया, उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के आए। जायसवाल ने 12 चौके और 2 छक्के जड़कर अफ्रीकी ओपनर डी कॉक के शतक पर पानी देर दिया।
विराट कोहली इस सीरीज के हीरो रहे हैं, उन्होंने दो शतक लगातार जड़ने के बाद इस बार नाबाद फिफ्टी जड़कर तीनों मैचों में 300 से ज्यादा रन बना डाले। पिछले चार एकदिवसीय मैचों में उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक आए हैं, दो बार वह इस दौरान नाबाद रहे हैं।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications