Kal Ka Match Kon Jeeta 5 Oct: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Kal Ka Match Kon Jeeta: महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप में कल का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार गेम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 88 रनों के बड़े अंतर से रौंद डाला। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रनों का स्कोर हासिल किया।
टॉस भारत ने जीता था लेकिन रेफरी की गलती के कारण टेल्स का हेड्स करके पाकिस्तान को टॉस में जिता दिया गया। इसके बाद पाक ने फील्डिंग करने का फैसला लेते हुए भारत को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। हरमनप्रीत और फातिमा सना ने इस मैच में हाथ नहीं मिलाया।

भारत के लिए ओपन करने के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका आईं। दोनों ने मिलकर धांसू अंदाज में खेलते हुए पहले विकेट के लिए 48 रनों की भागीदारी की। इस बीच मंधाना आउट होकर चलती बनीं, वह 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन गईं।
प्रतिका अच्छी बैटिंग करते हुए 31 रन बनाकर आउट हुईं। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर (19) के रूप में भारत को एक बड़ा झटका लगा। इस दौरान हरलीन देओल ने क्रीज पर टिककर बेहतरीन बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की पारी को संभाल लिया।
हरलीन 46 रन बनाकर आउट हुईं, जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 32 रनों की पारी आई। इस बीच टीम इंडिया एक बार फिर से मुश्किल स्थिति में थी लेकिन दीप्ति, स्नेह राणा और ऋचा घोष ने अपनी भूमिका का निर्वहन बखूबी किया। दीप्ति ने 25 और राणा ने 20 रन बनाए। घोष के बल्ले से 20 गेंदों में तूफानी 35 रन आए। इस तरह भारतीय टीम अंतिम गेंद तक 247 रन बना सिमट गई। पाकिस्तान के लिए डायना बैग ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।
मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की खराब शुरुआत रही। शुरुआती 3 विकेट महज 26 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए। बाद में सिदरा अमिन ने एक छोर पर खड़े होकर बैटिंग करते हुए पाक का स्कोर 100 पार पहुंचाया।
सिदरा ने फिफ्टी के बाद बैटिंग जारी रखी लेकिन दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरते चले गए और कोई सहयोग नहीं मिला। अंत में वह खुद भी 81 के स्कोर पर आउट हो गईं। इस तरह पाकिस्तान की पारी 159 के कुल स्कोर पर सिमट गई और भारत ने 88 रनों से मैच जीत लिया। दीप्ति शर्मा और क्रान्ति ने भारत के लिए 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications