Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद गेंदबाजों का कहर देखने को मिला।

टॉस जीतकर बाबर आज़म ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को खेलने के लिए बुलाया। बाबर का निर्णय सही साबित हुआ। बारिश के बाद बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली का विकेट गंवा दिया। वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा भी 12 रन बनाकर चलते बने।

ind vs pak

अक्षर पटेल को प्रमोट कर ऊपर भेजा और फैसला सही साबित हुआ। वह 20 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी बिखर गई। सूर्यकुमार ने 7 और शिवम दुबे ने 3 रन बनाए। ऋषभ पन्त एक छोर पर खेल रहे थे और 31 गेंदों में 42 रन बनाए और यही रन अहम साबित हुए। टीम इंडिया 19 ओवर में 119 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

पाकिस्तान के लिए हारिस रुऊफ और नसीम शाह ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों के खाते में 3-3 विकेट हासिल किये। मोहम्मद आमिर के खाते में भी 2 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी को 1 विकेट मिला।

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान ने धीमी बैटिंग की और बाबर आज़म 13 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के ऊपर दबाव था क्योंकि कम स्कोर था। रिजवान का एक कैच शिवम दुबे ने छोड़ दिया। इसके बाद रिजवान ने क्रीज पर टिककर बैटिंग की।

उस्मान खान और फखर जमान 13-13 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 57 रन था और एक खिलाड़ी आउट हुआ था। यहाँ से मैच पलट गया। पाकिस्तान ने कुछ विकेट गंवाए और दबाव बन गया। अंत में जब तेज खेलने की आवश्यकता थी, तो रिजवान शॉट खेलने के प्रयास में बुमराह की गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से इफ्तिखार को भी बुमराह ने वापस भेज दिया और पाक का सपना टूट गया।

अंतिम ओवर तक भारत ने पूरा दबाव बना दिया। पाकिस्तान को 18 रनों की दरकार थी। अर्शदीप ने ओवर डालते हुए टीम इंडिया को 6 रनों से जीत दिला दी। भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में अब तक खेले गए दोनों मैच जीते हैं। बुमराह ने भारत के लिए 3 विकेट झटके। हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+