Kal Ka Match kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs आयरलैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से कहर देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने मुश्किल पिच पर आयरिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी धमाका किया।

टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आयरलैंड के ओपनर पॉल स्टर्लिंग और बैलबर्नी सस्ते में आउट हो गए। दोनों ने क्रमशः 2 और 5 रन बनाए। इसके बाद आयरलैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए।

kal ka match kon jeeta

डेलानी ही एकमात्र ऐसे आयरिश बल्लेबाज थे जिन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजों को काउन्टर अटैक करने का प्रयास किया। वह 14 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके अलावा जोशुआ लिटल के बल्ले से भी 14 रनों की पारी आई। अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे।

आयरलैंड की पूरी टीम 16 ओवर में महज 96 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार खेल दिखाया और 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी 2-2 विकेट हासिल हुए।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही और विराट कोहली महज एक रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से रोहित शर्मा और ऋषभ पन्त ने मामला संभाल लिया और धमाकेदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किये।

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाला पहला खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड भी बना दिया। वह 36 गेंदों में 52 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, चोट का कहकर वह चले गए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के आए।

हालांकि सूर्यकुमार यादव नहीं चले और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच ऋषभ पन्त ने कीपर के ऊपर से रिवर्स शॉट से छक्का जमाते हुए टीम को 2 विकेट पर 97 तक पहुँचाया और जीत दिला दी। ऋषभ पन्त ने 26 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों से नाबाद 36 रन बनाए। एक्सीडेंट के बाद वह अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे। इस तरह भारत ने जीत के साथ वर्ल्ड कप अभियान शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+