Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया।मैच काफी रोमांचक रहा और इसे टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर जीत लिया। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अब आगे हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछड़ गई है।

टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। जोस इंग्लिस के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली।

kal ka match kon jeeta

जोस इंग्लिस ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ के बल्ले से धीमा अर्धशतक आया। वह 52 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 208 रन था। टीम इंडिया के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका।

जवाब में खेलते हुए भारत ने रुतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया। वह बिना गेंद खेले रन आउट हुए। जायसवाल बी 21 रन बनाकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के बीच शतकीय भागीदारी हुई। ईशान किशन फिफ्टी जड़कर आउट हो गए।

सूर्या ने पीछा नहीं छोड़ा और वह खेलते चले गए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 80 रन जड़े। अंत में रिंकू सिंह के ऊपर जिम्मेदारी थी, वह इस पर खरा उतरे। रिंकू सिंह ने अंतिम गेंद पर जीत दिला दी। वह छक्का जड़ने में सफल रहे थे लेकिन नो बॉल होने के कारण एक ही रन काउंट हुआ। रिंकू ने नाबाद 22 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+