Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत v अफगानिस्तान

Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर आठ चरण के पहले मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान की टीम से हुआ। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अपना रंग जमा दिया। इसके बाद गेंदबाजों की बारी थी और वहां भी धमाका हुआ।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। कप्तान रोहित 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ऋषभ पन्त भी 18 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। कोहली सेट होने के बाद 24 पर चलते बने।

india and afghanistan

यहाँ से शिवम दुबे के ऊपर जिम्मेदारी थी लेकिन वह 10 रन बनाकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव ने अपनी धांसू फॉर्म दर्शाते हुए अफगान गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के आए।

हार्दिक पांड्या भी पीछे नहीं रहे, उनके बल्ले से भी प्रहार देखने को मिले। पांड्या ने 32 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से अंतिम ओवर में अक्षर पटेल ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले, वह 12 रन बनाने में सफल रहे। भारतीय टीम का स्कोर 8 विकेट पर 181 तक पहुंचा। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने गुरबाज का विकेट गंवा दिया। वह 12 रन बना पाए। इसके बाद दो विकेट और गिरे। यहाँ से विकेट पतन शुरू हो गया और यह जारी रहा। हालांकि गुलबदीन ने 17 और ओमरजई ने 27 रन बनाए लेकिन ये काफी नहीं थे।

नजीबुल्लाह के बल्ले से भी 19 रनों की पारी आई। अंतिम गेंद तक अफगानिस्तान की पूरी टीम 134 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए बुमराह ने 7 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप ने भी 3 विकेट झटके। कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले। भारत ने 47 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+