Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs राजस्थान रॉयल्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कल का आईपीएल मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात के बल्लेबाजों ने धांसू काम किया। बाद में गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला। सभी विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन का फल गुजरात की टीम को मिला।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गुजरात को बैटिंग करने के लिए बुलाया। इसके बाद गिल को आर्चर ने महज 2 रन के निजी स्कोर पर आउट कर फैसले को सही साबित कर दिया। कुछ और विकेट लेने का मौका राजस्थान ने गंवा दिया।

फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। बटलर 25 गेंदों में 36 रन बना आउट हुए लेकिन सुदर्शन क्रीज पर बने रहे। सुदर्शन ने शाहरुख़ खान के साथ भी एक अहम भागीदारी की। शाहरुख़ ने 20 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों से 36 रन बनाए।
सुदर्शन शतक से चूक गए (Kal Ka Match Kon Jeeta)
सुदर्शन ने अपनी फिफ्टी 32 गेंदों में ही पूरी कर ली थी और शतक के करीब चले गए लेकिन वहां आउट हो गए। उन्होंने 8 चौकों और 3 छक्कों से 53 गेंदों में 82 रन बनाए। अंत में राहुल तेवतिया ने भी हाथ दिखाए और 12 गेंदों में नाबाद 24 रन बना गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 217 रनों तक पहुंचा दिया। राजस्थान के लिए तीक्ष्णा और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट झटके।
राजस्थान के लिए कौन रहा टॉप स्कोरर (Kal Ka Match Kon Jeeta)
जवाब में खेलते हुए रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल 6 और नितीश राणा 1 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से रियान पराग और सैमसन ने स्कोर 60 रनों तक पहुंचा दिया। इस बीच पराग भी 14 गेंदों में 26 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
सैमसन के ऊपर पूरी जिम्मेदारी आ गई लेकिन दूसरे छोर पर आए जुरेल 5 रन बनाकर चलते बने। इस बीच हेटमायर ने आकर तेज बैटिंग की और सैमसन का साथ दिया। दोनों ने फिर से मैच बना दिया था लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने सैमसन को 41 पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, सैमसन ने 28 गेंदों का सामना किया।
हेटमायर ने फिफ्टी जमाई और आवश्यक रन रेट ज्यादा होने के कारण हवाई शॉट खेलकर 52 रन पर चले गए। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और रॉयल्स की पूरी टीम 159 पर आउट हो गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट झटके। गुजरात ने चौथी जीत दर्ज कर तालिका में टॉप स्थान प्राप्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications