Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs केकेआर

Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया। लगातार बारिश ने मुकाबले को शुरू नहीं होने दिया। टॉस से पहले ही बिजलियों की कड़कड़ाहट ने मामला खराब कर दिया।

शुरुआत में हल्की बारिश के चलते पिच को कवर कर दिया गया था। इसके बाद बारिश की गति में तेजी देखने को मिली और यह लगातार जारी रही। बीच में बारिश रुकी, तो ग्राउंड स्टाफ ने मैदान तैयार करने का प्रयास किया लेकिन फिर से बारिश ने इसे खराब कर दिया।

gt and kkr
Photo Credit: BCCI

इसके बाद नियमित रूप से बारिश अपनी गति से जारी रही। कट ऑफ़ टाइम 10 बजकर 56 मिनट था। इस समय तक 5-5 ओवरों का का मैचा आयोजित कराने का विकल्प था। आशीष नेहरा और गिल चाहते थे कि न्यूनतम ओवरों का मुकाबला आयोजित हो जाए और टीम प्लेऑफ़ की दौड़ में रहे।

अंत में टॉस का समय निर्धारित किया गया। रात 10 बजकर 41 मिनट पर टॉस होना तय हुआ लेकिन फिर से बारिश ने अपना कहर बरपाया और इस बार कोई रास्ता नहीं बचा था। अंत में इस मुकाबले को रद्द करने की घोषणा हुई और दोनों टीमों को 1-1 अंक बाँट दिया गया।

केकेआर को मुकाबला रद्द होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। केकेआर अब 19 अंकों के साथ टॉप स्पॉट पर बनी हुई है। गुजरात को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। गुजरात की टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। आईपीएल में गुजरात पहली बार प्लेऑफ़ से बाहर हुई है। इससे पहले दो बार प्लेऑफ़ से फाइनल तक का सफर तय किया था।

इस सीजन बारिश की वजह से यह पहला मैच रद्द हुआ है। इससे पहले ईडन गार्डंस में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेले गए मैच में भी बारिश हुई थी लेकिन वह मैच 16-16 ओवरों का कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+