Kal Ka Match Kon Jeeta 30 April: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs पंजाब
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। घरेलू मैदान पर खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स अपना प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रही। पहले खेलते हुए चेन्नई ने 190 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए पंजाब ने मुकाबला अपने नाम कर लिया, 4 विकेट से चेन्नई की हार हुई।
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद चेन्नई के ओपनर शेख रशीद जल्दी आउट हो गए। वहां से तीसरे नम्बर पर सैम करन आए। इस बीच आयुष म्हात्रे 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

सैम करन ने लगातार अपनी तूफानी बैटिंग जारी रखते हुए फिफ्टी जमा दी। उनके साथ खेल रहे जडेजा 17 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए। सैम करन ने ताबड़तोड़ खेल के दम पर 47 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली। वह 9 चौके और 4 छक्के जड़कर आउट हुए।
धोनी ने चहल को एक छक्का जड़ा लेकिन उनको 11 के निजी स्कोर पर चहल ने आउट कर दिया। यहाँ से पंजाब ने बेहतरीन वापसी की। यह 19वां ओवर था और चहल ने लगातार 3 विकेट लेकर हैट्रिक हासिल कर ली। उन्होंने धोनी को आउट करने के बाद उसी ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर और विकेट झटके। कुल 4 विकेट लेकर उन्होंने चेन्नई को 190 पर आउट कर दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स की धाकड़ शुरुआत रही। प्रियांश आर्य ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 23 रनों की पारी खेली। उनके बाद प्रभसिमरन का बल्ला चला और उन्होंने धांसू फिफ्टी जमा डाली, वह 54 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली और फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। अय्यर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाकर पंजाब को जीत के करीब ला दिया। दो गेंद शेष रहते पंजाब ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस हार के साथ चेन्नई प्लेऑफ़ से बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications