Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला पंजाब किंग्स के नाम रहा। चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाई और पंजाब के लिए इससे मैच आसान हो गया। पंजाब ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन चेन्नई के ओपनर अजिंक्य रहाणे और रुतुराज गायकवाड़ ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इस दौरान रहाणे 29 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद शिवम दुबे बिना खाता खोले चलत बने और जडेजा ने 2 रन बनाए।

kal ka match kon jeeta

विकेट गिरने से चेन्नई की रन गति धीमी हो गई। वसीम रिजवी ने क्रीज पर टिकने का प्रयास किया लेकिन वह 21 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इन सबके बीच गायकवाड़ ने एक छोर पर खड़े रहकर टीम के लिए अच्छी बैटिंग की और 62 रन बनाए।

अंत में धोनी खेलने के लिए आए लेकिन वह भी 11 गेंदों का सामना कर 14 रन बना पाए और चेन्नई का स्कोर 7 विकेट पर 162 रनों के स्कोर तक पहुँच पाया। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही। प्रभसिमरन 13 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से जॉनी बेयरस्टो और रिली रूसो ने अर्धशतकीय भागीदारी की। बेयरस्टो अर्धशतक के करीब आकर 46 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद रूसो भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

शशांक सिंह और सैम करन ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया। शशांक ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। करन ने नाबाद 26 रन बनाए। पंजाब ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट झटका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+