Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs नीदरलैंड्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले जीत मिली थी। इसके बाद अब नीदरलैंड्स की टीम को एक बार फिर से जीत दर्ज करने का मौका मिला। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नीदरलैंड्स को 87 रनों से बड़ी जीत मिली। बांग्लादेश के लिए मैच में कुछ भी सही घटित नहीं हुआ, नीदरलैंड्स हर मामले में आगे रही।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स 229 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। स्कॉट एडवर्ड्स ने अपनी फॉर्म का अच्छा फायदा उठाया।

aaj ka match kon jeeta

स्कॉट एडवर्ड्स ने 68 रनों की पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अपना अहम योगदान दिया। नीदरलैंड्स की टीम अंतिम गेंद पर आउट हुई। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किये। उनके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश के सभी बड़े बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। बांग्लादेश की पूरी टीम 43वें ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज थे। वह 35 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। महमुदुल्लाह और मुस्ताफिजुर रहमान ने भी 20-20 रन बनाए। वैन मीकेरन ने नीदरलैंड्स के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा बास डी लीड 2 विकेट लेने में सफल रहे। नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को हर विभाग में पछाड़ दिया। बांग्लादेश की टीम मैच में कहीं नज़र नहीं आई।

डबल हेडर के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया 388 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 9 विकेट पर 383 रन बनाए।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+